Posts

Showing posts from October, 2021

तुम डरते हो किस बात से।

Image
                        [ 1 ] किसी अनजान के हाथ से या अपनों के साथ से  घनी अंधेरी रात से या पहर की शुरुआत से तुम डरते हो किस बात से। कोई पुरानी बात से या किसी की फटकार से अपनों की उम्मीदों से या दूसरों की तरकीबों से तुम डरते हो किस बात से। बिछड़ते घर के साये से या बदलते घर के हालात से कंधों पर बढ़ते बोझ से या मानवता की सोच से तुम डरते हो किस बात से। दोस्तों के छूटते साथ से या निकलना अपने आप से दुनिया की सोच से या रिश्तेदारों के ज्ञान से तुम डरते हो किस बात से।                           [ 2 ] चाहे जानना नई बात हो या करना कोई शुरुआत हो पढ़नी कोई किताब हो या करनी कोई खुराफात हो सब करना तुमको ही होगा बस इतना तुमको याद हो तो फिर डरने की क्या बात हो। बढ़ते डर का शोर हो या पीछे मुड़ने पर जोर हो शारीरिक कोई खोट हो या दिमाग पर चोट हो रुकना नही है अब तुमको, ये जज़्बा गर साथ हो तो फिर डरने की क्या बात हो। छूटता किसी का साथ हो या डगमगाता विश्वास हो  बैचेनी की कोई बा...

इंटरनेट के तारों में फंसे लोग

Image
         " इंटरनेट के तारों में फंसे लोग" अत्यधिक आधुनिक बनते-बनते हमने इंटरनेट के तारों की तरह खुदको भी उलझा लिया है। इंटरनेट की परत दिन-ब-दिन हमारे ऊपर पड़ती जा रही हैं और हम उसके प्रति और अधिक आकर्षित होते जा रहें हैं। सोशल मीडिया पर सबसे तेज बनने के लिए लाखों लोगों द्वारा मचाई गई चका-चौंध में हर किसी को आगे निकलना है। लोग क्या खा रहें हैं, क्या पहन रहें हैं, और कहां घूमना पसंद करते हैं, ये सब सिर्फ किसी भी व्यक्ति की प्रोफाइल देखकर समझा जा सकता है।  ट्रेंड्स को फॉलो करते करते लोगों ने अपनी प्राइवेसी कब पब्लिक कर दी जैसे उन्हें पता ही ना चला हो। अपने निजी जीवन की हर एक जानकारी अपने प्रोफाइल पर अपलोड करने के बाद लोग खुदको कूल समझते हैं। कई लोग इंटरनेट का प्रयोग सिर्फ समय गुजारने में करते हैं और कुछ लोग सरकार को गालियां देने में। इसके बाद कुछ इंटेक्चुअल लोग बचते हैं, जो इंटरनेट पर भरपूर ज्ञान देते हैं।  आपको शायद इस बात की भनक तक नही है कि, आपके द्वारा दी गई मामूली सी जानकारी डाटा बनकर करोड़ों में बेची जा रही है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स बनते हैं,...