Posts

Showing posts from 2020

कोरोना में भूख की मार झेलते मजबूर "मजदूर"

Image
शहर में मजदूर जैसा दर-ब-दर कोई नहीं, जिसने सबके घर बनाये उसका घर कोई नही। जहाँ पूरा देश इस कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा हैं, वहीं दूसरी और देश के मजदूर को कोरोना के साथ-साथ कई और चीजों से लड़ना पड़ रहा है। जहाँ हम सभी घरों में रहकर #stayhome के साथ सेल्फी पोस्ट कर रहें हैं, वहीं गरीब मजदूर के पास न छत है, न पहनने को कपड़ा, और न ही पेट भर खाना। बच्चों के लिए खाना जुटाते-जुटाते अपनी भूख ही भूल चुके हैं ऐसे मजबूर "मजदूर"। खाना खरीदकर खाएं भी तो कैसे तीन सौ रुपये दिहाड़ी कमाकर घर का खर्च चलाने वाले मजदूर के पास बचत के नाम पर बचती है तो सिर्फ "कमाने की उम्मीद"। बीते 2 महीने में जैसे-तैसे हिम्मत रखकर दिन काटते मजदूर अब पेट काटकर गुजारा करने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि देश की जनता और सरकार सारे प्रयास कर रही है कि कोई भूखा न सोये लेकिन फिर भी हर एक तक मदद पहुंच नहीं पा रही है। जब मजदूरों की ऐसे हालातों में तस्वीरें आती हैं जहाँ बच्चें भूख से बिलख रहें हैं, गालों पर आंसू सूखकर जैसे किसी कष्ट का चिन्ह बन गए हों। इन तस्वीरों से हम आपको सिर्फ कुछ वक्त के लिए पीड़ा होगी, लेकिन...

कुल्हड़ वाली चाय

Image
मिट्टी की खुशबू संग कुल्हड़ वाली चाय, देश और दिवानगी जो दोनों बताए। सांवले रंग से मुझे मोहब्बत है, जी जनाब खूब पहचाना मैं चाय का शौकीन हूं। चाय ये एक ऐसा नशा है, कि एक बार अगर लत लग गई तो छोड़ना मुश्किल है। आप शराब का नशा छोड़ सकते हैं, लेकिन चाय का नहीं। अपने समय पर अगर चाय नही मिली तो सर दर्द, आंखों में नींद और सब कुछ खाली-खाली सा लगने लगता है। चाय का नशा सबसे बेहतरीन नशा है, जिसे आप शुकून से किसी अपने के साथ बातचीत करते हुए दो घूंट पी सकते हैं। और भारत देश में इस नशे के सबसे शौकीन लोग हैं। यहां तो अगर आप किसी को चाय न पूछें तो ये विषय गंभीर हो जाता है। चाय पीना और पिलाना यहां कि एक परमंपरा बनी हुई है। बड़े से बड़े फैसले यहाँ चाय पीते पीते ले लिए जाते हैं। जॉब की बात हो या शादी की, लड़ाई हो किसी से या नया-नया प्यार सारी चीजें एक चाय की चुस्की पर हल हो जाती हैं। अगर कई दिनों के बाद किसी दोस्त से मिलना हो तो चाय की टपरी पर मुलाकात को यादगार बनाते हैं। जी यकीन मानिए इस चाय ने कई लोगों का भला भी किया है, आप हमारे देश के प्रधानमंत्री को ही देख लिजिए। यहाँ लोग देश के बड़े-बड़े मुद्दों पर ...